गुना

माता-पिता गए थे शादी में, दो सगी बहनें लापता: जून में 11-20 वर्ष की 30 लड़कियां हुईं गायब

गुना डेस्क :

जिले के म्याना इलाके से दो सगी बहनें लापता हो गईं। दोनों ही नाबालिग हैं। उनके माता-पिता शादी में गए हुए थे। जब वह शादी से वापस लौटे तो दोनों बच्चियां गायब मिलीं। आसपास और कई जगह तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने पुलिस में दोनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिले से इस महीने 11-20 वर्ष तक की 30 लड़कियां गायब हो चुकी हैं।

म्याना इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार को म्याना थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में गए हुए थे। घर पर उनकी मां और दोनों बेटियां थी। बड़ी बेटी की उम्र 17 वर्ष है और छोटी की उम्र 15 वर्ष है। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह शादी से वापस अपने घर लौटे। यहां उन्हें अपनी दोनों बेटियां नहीं दिखीं।

उन्होंने अपनी मां से बड़ी बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह घर पर नहीं है। बिना बताए कहिने चली गयी है। बाद में उन्हें पता चला कि छोटी बेटी भी घर पर नहीं है। उन्होंने दोनों बेटियों को आस पड़ोस और रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटियों को कोई बहला-फुसला कर ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि दोनों बेटियां साथ में ही गयी हैं। दोनों को कोई बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

इस महीने 30 लड़कियां लापता

जिले में इस महीने 30 लड़कियां गायब हुई हैं। इन सब की उम्र 11-20 वर्ष के बीच में हैं। 1 से 25 जून तक यह लड़कियां लापता हुई हैं। इनमे आरोन इलाके से 3, बजरंगगढ़ से 3, बमोरी से 1, चांचौड़ा से 2, धरनावदा से 5, गुना कैंट से 4, गुना कोतवाली से 1, कुंभराज से 1, मधुसुदनगढ़ से 2, मृगवास से 2, म्याना से 2, राघौगढ़ से 2 और विजयपुर से 2 लड़कियां गायब हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!