न्यूज़ डेस्क

पं.धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में बोले – आजकल उल्टा जमाना आ गया: ऐसा तो विदेशों में होता था अब तो हमारे देश में भी होने लगा

न्यूज़ डेस्क :

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि आजकल उल्टा जमाना आ गया है। लड़का-लड़का और लड़की-लड़की आपस में विवाह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस तरह की शादी को मान्यता देकर हद कर दी। ऐसा तो विदेशों में होता था। अब तो हमारे देश में भी होने लगा।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जबलपुर के पनानगर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में बोल रहे थे। रविवार को कथा का दूसरा दिन था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अब बचाओ। पहले जमाना अच्छा था। लड़के की शादी लड़की से होती थी। लेकिन, आजकल तो कार्ड पढ़ना पड़ता है कि लड़के की शादी लड़की से हो रही है या लड़के से। हम तो एक दिन सोच रहे थे, बताओ ऐसे ही युग में हमारा जन्म हुआ। जब लड़के-लड़के आपस में शादी कर रहे हैं। यह विदेश में बहुत चलता है। अब यह हमारे शहरों में होने लगा है। लड़के के विवाह के लिए लड़की की आवश्यकता नहीं है।

2 हजार वालेंटियर्स तैनात
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमदभागवत कथा सुनने कथा स्थल पर रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां कथा के लिए 28 एकड़ में तीन विशाल पंडाल लगाए गए हैं। इनमें लाखों श्रद्वालु एक साथ बैठ सकते हैं। कथा स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्वालुओं की मदद और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 2 हजार वालेंटियर्स को तैनात किया है।

हमारे गांव में 2-3 लड़कों की शादी नहीं हो रही
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वैसे व्यवस्था ठीक है। हमारे गांव में 2 से 3 लड़कों की शादी नहीं हो रही। हमने एक दिन बैठे-बैठे विचार किया। हमने कहा एक काम करो। जब नहीं हो रही तो इनकी आपस में करवा दो। जब व्यवस्था बनाई गई है और सरकार ने मान्यता भी दे दी तो बढ़िया है। कम से कम मरेंगे तो ब्रह्माजी से यह तो नहीं कहेंगे कि हमारा विवाह नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!