विदिशा

एक बार फिर लगी जंगल में आग: राहगीरों ने वन विकास निगम के अधिकारियों को जानकारी दी

विदिशा डेस्क :

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही जंगल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। एक बार फिर ग्यारसपुर के जंगल में आग लगने का मामला सामने आया है।

ग्यारसपुर के खंदा के जंगल में आज दोपहर को अचानक आग लग गई थी। आग धीरे धीरे फैलती जा रही हैं। वहां से निकल रहे राहगीरों ने जंगल में आग लगने की जानकारी वन विकास निगम को दी है। ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। वहां से निकल रहे शुभम ने बताया कि खंदा के पास जंगल में आग लगी है, आग बढ़ती जा रही है।

जंगल की आग तेजी से फैलती जा रही है। आग पर काबू नहीं पाया गया तो पेड़ पौधे जल जाएंगे। बता दें कि 4 दिन पहले ग्यारसपुर के जंगल में भी आग लगी थी, जंगल में लगी आग में कई पेड़ पौधे जलकर राख हो गए थे, उस आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी थी।

जानकारों का मानना है कि जंगल को सबसे अधिक नुकसान आग से ही पहुंचता है। आग से छोटे पौधों के साथ जंगल की जमीन में मौजूद बीज भी जल कर राख हो जाते हैं। जिससे इसका विकास रुक जाता है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!