विदिशा

विडंबना मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहवासी: भीषण गर्मी में दो कि. मी. दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

आनंदपुर डेस्क  :

इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है छोटे-छोटे जल स्रोत भी सूख रहे हैं पशु/पक्षी पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं साथ ही ग्रामीण जन भी पीने के पानी के लिए दिन-रात परेशान होते देखे जा रहे हैं ग्राम पंचायत ओखलीखेड़ा के हाल भी वद से बत्तर होते जा रहे हैं यहां के रहवासी पानी के लिए बहुत ही परेशानी से गुजर रहे हैं। कोई 1 किलोमीटर दूर तो कोई 2 किलोमीटर दूर से घर में पानी की व्यवस्था कर रहा है। लेकिन फिर भी सही से पानी का इंतजाम नहीं हो पता।

1 साल से पड़ी है पाइपलाइन अभी तक नहीं हुई चालू।

पारदी बस्ती की रहवासी रामबाई, विरसा बाई, सुधा बाई आदि ने बताया कि हम लोग सुबह से ही पानी की व्यवस्था में जुट जाते हैं कोई बंदीपुर से पानी लेकर आता है तो कोई मुख्य सड़क के पास में लगे हैंडपंप से पीने के पानी की व्यवस्था करता है एक डेढ़ साल से यह पाइपलाइन डाली गई हैं लेकिन इसमें आज तक पानी नहीं आया। कोई हमारी सुनने वाला ही नहीं है हम लोग इसी तरह वर्षो से परेशान हो रहे हैं हमारी बस्ती में एकमात्र हैंडपंप था वह भी सूख गया है कुआ में भी पानी नहीं है पानी के लिए हम अब किस से कहें।

पारदी बस्ती के नैना सिंह, निरंजन सिंह, सुलोचनी ने बताया कि हर बार चुनाव के समय नेता आते हैं और आश्वासन देते हैं कि पारदी बस्ती में पानी की व्यवस्था, सड़क की व्यवस्था, स्कूल की व्यवस्था सब करवा देंगे। लेकिन काम कोई नहीं करता। दिग्विजय सिंह के सरकार ने हमें पट्टे देकर जमीन उपलब्ध कराई थी हम लोग तब से ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं हमारे यहां लाइट भी समय पर नहीं आती पानी के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं हैं। हमारे बच्चे पढ़ भी नहीं पाते क्योंकि हमारे यहां स्कूल नहीं है उन्हें 2 किलोमीटर दूर पैदल स्कूल जाना पड़ता है।

इसी तरह ग्राम बंदी पुर के हालात हैं यहां पर भी एक डेढ़ वर्ष से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीएचई के ठेकेदार ने लाइन बिछाने के लिए सड़ने खोद कर पाइपलाइन तो डाल दी और नल कनेक्शन भी दे दिए लेकिन आज तक इन नलों से एक बूंद पानी भी नहीं आया ग्रामीण जन बताते हैं कि ग्राम में पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है जगह-जगह नल कनेक्शन के लिए जो पतली पतली नली लगी हुई है कई बार इनमें सड़क पर चलते समय पर बीद कर जाता गिर जाते हैं।

सहायक सचिव प्रदीप राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीएचई विभाग द्वारा पानी के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है और यह कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है ओखली खेड़ा, बंदीपुर, पारदी बस्ती तीनों जगह पर सड़क खुदी पड़ी हुई है इनकी मरम्मत भी नहीं हुई ना ही अभी कार्य पूरा हुआ ग्रामीण जन पानी के लिए परेशान हो रहे हैं बरसात में पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीण जनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा करना चाहिए और पंचायत के हैंड ओवर करे जिससे ग्रामीण जनों को प्रतिदिन नल से जल उपलब्ध हो सके। पीएचई विभाग के ठेकेदार ने एक पानी की टंकी बंदीपुर में बनवाई गई है ओखली खेड़ा और पारदी बस्ती में हो सकता है ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!