विदिशा

सहरिया बस्ती की सड़क की जांच पड़ताल की: उम्मीद हैं जल्द मिलेगी रोड

आनंदपुर डेस्क :

सहरिया बस्ती की सड़क का गिरदावल और पटवारी द्वारा सीमांकन के लिए जांच की गई और उम्मीद है कि इन बस्ती वालों के लिए यह सड़क जल्द ही बन जाएगी।
उल्लेखनीय की लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले इन बस्ती वालों ने लोकसभा चुनाव वोटिंग पर्ची लेने से मना कर दिया था और बीएलओ से कहा था कि जब तक हमारी रोड नहीं बन जाती तब तक हम किसी भी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे बीएलओ ने इस पूरे घटनाक्रम से अधिकारियों को अवगत कराया। newsupdate24x7.in  ने भी ग्रामीण जनों की सड़क की समस्या को बड़े ही प्रमुखता से उठाया था तो अगले ही दिन जनपद पंचायत सीईओ उदय प्रताप सिंह, नायक तहसीलदार, पटवारी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे, और ग्रामीण जनों को समझाया अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण जन वोटिंग पर्ची लेने के लिए तैयार हुए। इसी के संबंध में बुधवार के दिन हल्का पटवारी और गिरदावल ने सड़क के लिए भूमि की जांच कि, जिससे पता लगे की कहा तक कितनी सरकारी जमीन हैं जिससे सहारिया बस्ती की सड़क बनवाई जा सके।

पूर्व सरपंच किशन लाल सहरिया, बस्ती के रहवासी कैलाश सहरिया, बाबूलाल सहरिया आदि ने बताया कि लटेरी से पटवारी सहित कुछ अधिकारी आए थे, सरकारी जमीन देख कर चले गए, और हमें आश्वासन देकर गए हैं कि जल्द ही हमारी बस्ती के लिए 15 फीट चौड़ी सड़क बन जाएगी।

गीताबाई, सुनीता बाई, कल्लोबाई, इंदर बाई आदि ने बताया कि अब सड़क के लिए सरकारी जमीन तो देख गए हैं। लेकिन देखना यह है कि हम लोगों की परेशानी का समाधान कब तक होता है यदि हमारी बस्ती की सड़क नहीं बनी तो हम सभी लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, यदि हमें जिला कलेक्टर के पास भी जाना पड़ा तो हम लोग नहीं रुकेंगे। क्योंकि बरसात में किसी महिला की डिलीवरी होना हो तो उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खटिया पर लादकर ले जाना पड़ता है हम लोग अब नहीं सहन करेंगे हमें सड़क चाहिए।

इस संबंध में नायक तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने बताया कि इस समय सभी जगह किसानों की जमीनो का सीमांकन का कार्य चल रहा हैं। ग्राम पंचायत खेरखेड़ी कला की सहरिया बस्ती का मामला भी मेरी नजर में है और वह की भी जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही सरकारी जमीन देखकर सड़क के लिए भूमि का सीमांकन कराया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!