
आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में नए साल की पहली सुबह भी घने कोहरे की चादर से ढकी हुई रही। साल के शुरुआत पर कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं चलने से मौसम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। जिसके चलते के आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही।

घने कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी में 50 मीटर से भी कम रही, जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया। वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ रहा था।

वहीं रविवार को दिन का तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 27.5 डिग्री पर आ गया, जबकि रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में आज उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना भी जताई है।



