नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ: जैन समाज के लोगों ने बड़ेबाबा का अभिषेक करके की सुख-शांति की कामना

विदिशा डेस्क :
नए साल का आगाज हो चुका है। कड़ाके की सर्दी के बाद भी लोगों ने नए साल की शुरुआत मंदिर में के दर्शन कर की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। जैन समाज के लोगों ने शीतलधाम में बर्रो वाले बड़े बाबा का महास्तिभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर नया साल पर सुख-शांति की कामना की।

कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 6 बजे से लोगों का शीतलधाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और बड़े बाबा का अभिषेक करके साल की शुरुआत की। लोगों का मानना है कि साल का पहला दिन अच्छा बीतेगा तो पूरा साल सुखमय रहेगा। यही सोचकर कई लोगों ने नए साल की शुरुआत पर भगवान के दर्शनों और पूजा पाठ की।
अशोक सिंघई ने बताया कि नए साल के पहले दिन हर कोई अपने दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से करना चाहता है। हमने भी बड़े बाबा का अभिषेक करके साल की शुरुआत की ।
तनिषा जैन का कहना था कि नया साल अच्छे से निकले इसलिए साल की शुरुआत भगवान के दर्शनों से की । भगवान के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है।



