नौतपा आज से: बारिश और गर्मी का ट्रेंड एक समान: 2021 में पारा 42 डिग्री तक, इस बार भी बारिश के आसार
भोपाल डेस्क :
गुरुवार से नौतपा शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप ये 9 दिन खूब तपते हैं। मौसम विज्ञान में आधिकारिक रूप से इसकी कोई मान्यता नहीं है। शहर में नौतपा में बारिश और गर्मी का ट्रेंड एक समान ही है।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले 10 साल में नौतपा में मौसम का मिलाजुला ट्रेंड रहा है। 10 साल में 7 नौतपे में पानी भी बरसा और तपिश भी खूब रही। लेकिन 3 बार ही नौतपा नहीं भीगा। इस बार भी नौतपे में तेज हवा चलने, बादल छाने और बारिश के आसार हैं।
बुधवार को 50 की रफ्तार से चली हवा
नौतपा के एक दिन पहले बुधवार को शहर में मौसम के तेवर नरम पड़ गए। दिन का तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले एसपी 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शाम 5:30 बजे तक हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे बनी रही। रात का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें सिर्फ 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ।