भोपाल

MP board का रिजल्ट 20-25 मई तक: सप्ताह भर में 4,049 छात्रों ने पूछा- ‘कब आएगा रिजल्ट’, बोर्ड के अफसर बोले- 10वीं, 12वीं की कॉपियां जांचने का काम पूरा

भोपाल डेस्क :

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। इन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 20 से 25 मई तक घोषित हो सकता है। बोर्ड के अफसरों के मुताबिक 10वीं की कॉपियां जांचने का काम 100% पूरा हो चुका है। 12वीं की कॉपियां भी 90% जांची जा चुकी हैं। बोर्ड अब रिजल्ट अनाउंसमेंट की तैयारी में है। आमतौर पर एग्जाम कम्प्लीट होने के अधिकतम 60 दिन में (कोविडकाल को छोड़कर) रिजल्ट आ जाता है।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। रोजाना रिजल्ट को लेकर बैठकें भी हो रही हैं। बता दें कि 10वीं,12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चली थीं।

7 दिन में 4,621 कॉल; 4,049 स्टूडेंट्स ने पूछा- कब आएगा रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल की टेलीफोन हेल्प लाइन सेवा पर 6 से 12 मई के बीच 4,621 कॉल मिले हैं। इनमें 4,049 रिजल्ट ने पूछा- रिजल्ट कब आएगा? इन बच्चों बोर्ड के अधिकारियों द्वारा तारीख नहीं बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मई महीने से रिजल्ट आएगा। इसके अनुसार रोजाना करीब 600 बच्चे फोन कर रिजल्ट के बारे में पूछ रहे हैं। बता दें कि 6 से 12 मई के बीच 4 हजार से अधिक छात्रों ने बोर्ड को रिजल्ट की तारीख को लेकर कॉल किए हैं। वहीं, 12 मई को सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा के बाद एक ही दिन में 1181 कॉल सिर्फ रिजल्ट के लिए माशिमं की हेल्पलाइन पर रिजल्ट की तारीख जानने के लिए फोन किया।

इसलिए छात्रों में बढ़ रहा स्ट्रेस
6 से 12 मई के बीच बोर्ड की हेल्पलाइन पर 113 कॉल स्ट्रेस को लेकर भी आए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार बच्चों रिजल्ट की डेट को लेकर बच्चों में कई लेवल पर स्ट्रेस भी देखा जा रहा है। क्योंकि अधिकतर बच्चे अगली क्लास और आने वाली पढ़ाई को लेकर भी चिंतित हैं।

प्रदेश भर से 18 लाख 22 हजार छात्र
इस साल 10वीं और 12वीं में 18 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसमें 10वीं के 9 लाख 65 हजार और 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्रों परीक्षा दी। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश भर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों शामिल है।

माशिमं की हेल्प लाइन पर रोजाना आने वाले कॉल्स का स्टेटस

तारीखरोजाना कॉलरिजल्ट संबधी कॉलस्ट्रेस
12 मई1,1811,08708
11 मई68360110
10 मई61952414
09 मई49040018
08 मई57048318
07 मई47342320
06 मई60553125

-मुकेश मालवीय, प्रवक्ता, माशिमं

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!