भोपाल

एमपी बोर्ड:सरकारी शिक्षकों की लापरवाही, 10वीं -12वीं का वैल्यूएशन, 366 में से सिर्फ 28 शिक्षक कॉपी जांचने पहुंचे; 338 को थमाए नोटिस

भोपाल डेस्क :

राजधानी में सरकारी स्कूलों के 300 से ज्यादा शिक्षकों की लापरवाही का एक मामला सामने आया। एमपी बोर्ड की 10वीं 12वीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का दूसरा चरण रविवार से शुरू हुआ। इसके पहले दिन सरकारी स्कूलों के 366 में से सिर्फ 28 शिक्षक ही कॉपी जांचने पहुंचे। वहां प्राइवेट स्कूलों के 1 शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी वे सभी मौजूद थे।

संयुक्त संचालक अरविंद चोरगड़े, डीईओ नितिन सक्सेना, योजना अधिकारी मुकेश शर्मा रविवार को टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल में बने इस मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच थे। संयुक्त संचालक ने बताया कि गैरहाजिर सभी शिक्षकों को शोकॉज नोटिस दिए गए हैं।

समाजशास्त्र,भूगोल का एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा

10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों को जांचने के लिए भूगोल के 22, समाजशास्त्र के 21 और इतिहास के 47 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से कोई भी शिक्षक कॉपी जांचने नहीं पहुंचे। कॉमर्स के 69 शिक्षकों की ड्यूटी कॉपी जांचने के लिए लगाई गई थी, लेकिन एक ही शिक्षक पहुंचा। अंग्रेजी के 44 में से 15 शिक्षक कॉपियां जांचने पहुंचे थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!