भोपाल

MP बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी, छात्राएं अव्वल: सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट को पीछे छोड़ा

भोपाल डेस्क :

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बोर्ड पैटर्न पर कराई गईं 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के नतीजे आ गए हैं। रिजल्ट ग्रेड पर आधारित है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ दिया। 8वीं में मदरसे के 55% बच्चे फेल हुए हैं। 5वीं का रिजल्ट 82.27% रहा, जबकि 8वीं में 76.09% स्टूडेंट्स सफल रहे।

शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने बेहतर परफॉर्म किया है। 5वीं में ग्रामीण इलाकों के 86.58% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, शहरों में यह आंकड़ा 72.73% है। 8वीं में ग्रामीण इलाकों से 78.96% और शहरी इलाकों से 68.83% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं।

छात्रों के मुकाबले छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 5वीं में 84.3% छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का प्रतिशत 80.3% है। 8वीं में 78.9% छात्राएं सफल रहीं। 73.5% छात्र 8वीं में पास हुए। सोमवार दोपहर 12.30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में परिणाम जारी किए।

12 साल बाद प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में दोनों एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर इस साल मार्च से अप्रैल के बीच हुए। पिछले साल बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं के एग्जाम सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही हुए थे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर फिर शुरू हुई हैं। 2010 में लास्ट बोर्ड था। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।

5वीं का ऐसा रहा परिणाम…

9322 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 5वीं की परीक्षा दी थी। 7306 (78.37%) स्टूडेंट्स सफल रहे।

स्कूलस्टूडेंट्स ने परीक्षा दीपास हुएप्रतिशत
सरकारी72775961376584.34%
प्राइवेट44866035476779.07%
मदरसा3464216962.62%
टोटल117988397070182.27%

क्षेत्रवार…

क्षेत्रसम्मिलित छात्र-छात्राएंइतने पास हुएप्रतिशत
ग्रामीण87575374950185.58%
शहरी30413022120072.73%

लड़कियां आगे…

छात्र606724 (परीक्षा दी)487418 (पास)80.34%
छात्राएं573159 (परीक्षा दी)483283(पास)84.32%

संभागवार…

संभागप्रतिशतA+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल79.2%12.8%
इंदौर89.0%10.7%
ग्वालियर82.6%10.6%
जबलपुर89.3%17.2%
उज्जैन75.3%11.5%
नर्मदापुरम84.0%11.2%
सागर69.8%8.8%
शहडोल90.2%13.0%
चंबल87.8%14.6%
रीवा78.6%14.1%

बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिले

जिलेपासिंग%A+/A ग्रेड छात्र % और जिले
नरसिंहपुर98.4%27.5% (नरसिंहपुर)
डिंडौरी97.3%22.1% (छिंदवाड़ा)
अनूपपुर97.1%20.1% (सीहोर)
अलीराजपुर95.8%18.6% (मुरैना)
सीहोर95.6%18.0% (रीवा)
मंडला95.5%17.4% (मंडला)
छिंदवाड़ा93.8%16.5% (अनूपपुर)
झाबुआ93.4%16.3% (डिंडौरी)
मुरैना92.5%16.1% (इंदौर)
बड़वानी ​​​​​​​91.7%15.8% (शाजापुर)

8वीं का ऐसा रहा नतीजा…

8387 दिव्यांग स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी। 5402 (64.41%) छात्र-छात्राएं सफल रहे।

स्कूलस्टूडेंट्स ने परीक्षा दीपास हुएप्रतिशत
सरकारी68497152315176.38%
प्राइवेट37896228717875.78%
मदरसा2472110444.66%
टोटल106640581143376.09%

क्षेत्रवार…

क्षेत्रसम्मिलित छात्र-छात्राएंइतने पास हुएप्रतिशत
ग्रामीण76412560337878.96%
शहरी30228020805568.83%

लड़कियां अव्वल…

छात्र546961 (परीक्षा दी)401815 (पास)73.46%
छात्राएं519444 (परीक्षा दी)409618 (पास)78.86%

संभागवार…

संभागउत्तीर्ण छात्र प्रतिशतA+/A ग्रेड छात्र प्रतिशत
भोपाल75.9%27.4%
इंदौर81.2%22.1%
ग्वालियर75.7%24.7%
जबलपुर82.9%29.9%
उज्जैन70.2%23.2%
चंबल83.3%33.0%
सागर65.4%21.0%
शहडोल82.0%22.5%
नर्मदापुरम ​​​​​​​75.1%20.5%
रीवा​​​​​​​71.8%27.6%

बेहतर प्रदर्शन वाले टॉप 10 जिले

जिलेपासिंग%A+/A ग्रेड छात्र % और जिले
डिंडौरी95.9%45.5% (नरसिंहपुर)
नरसिंहपुर95.4%39.0% (सीहोर)
अलीराजपुर ​​​​​​​95.3%38.7% (मुरैना)
अनूपपुर ​​​​​​​92.7%35.1% (रीवा)
सीहोर ​​​​​​​92.4%33.1% (छिंदवाड़ा)
मंडला ​​​​​​​92.3%30.2% (भोपाल)
छिंदवाड़ा ​​​​​​​89.1%30.2% (शाजापुर)
बड़वानी ​​​​​​​88.1%29.9% (भिंड)
दतिया87.9%29.4% (बालाघाट)
बुरहानपुर​​​​​​​86.2%29.4% (ग्वालियर)

24 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक धनराजू एस ने बताया, 2022-23 के सेशन में सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई। 24 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 87 हजार सरकारी, 24 हजार प्राइवेट स्कूल और 1 हजार से ज्यादा मदरसों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे।

मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षा

5वीं की परीक्षा 31 मार्च और 8वीं की परीक्षा 1 अप्रैल को खत्म हुई थी। प्रदेश में 12 हजार से अधिक सेंटर बनाए गए थे। राज्य शिक्षा केंद्र के प्रवक्ता अमिताभ अनुरागी ने बताया कि पिछले साल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन हुआ था। किस क्लास में बोर्ड पैटर्न लागू करना है या नहीं, यह राज्यों पर छोड़ दिया गया था। मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं में बोर्ड पैटर्न लागू किया गया था। 2022 में सिर्फ सरकारी स्कूल में इसे लागू किया गया, लेकिन इस साल प्राइवेट स्कूल और मदरसों में भी बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं कराई गईं।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट-rskmp.in पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें
  • 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर चेक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!