विदिशा से दो बच्चो की मां लापता: परिजनों ने लगाया युवक पर भगा ले जाने का आरोप

विदिशा डेस्क :
विदिशा में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां दो बच्चो की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एक महीना गुजरने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली है। अब परिजन एसपी से महिला को वापिस लाने की गुहार लगा रहे हैं।
जिले में फसल काटने के लिए शहडोल सीधी सतना जिले से बड़ी संख्या में मजदूर अपने परिवार के साथ विदिशा आते हैं। दो महीने पहले एक मजदूर अपने परिवार के साथ शहडोल से विदिशा के खेजड़ा गांव में आया हुआ था। एक महीने पहले मजदूर की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति जिसके दो बच्चे भी हैं , वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। जब इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तब उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की। एक महीने हो जाने के बाद अब तक पुलिस उनकी बेटी को खोज नहीं पाई। मंगलवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रीति को जल्द से जल्द खोजने की मांग की।
परिजनों ने बताया की वह शहडोल जिले पडरी गांव के रहने वाले है दो महीने पहले फसल के लिए आए थे। उन्होंने गांव में ही रहने वाले तुलसीराम आदिवासी के ऊपर बहला-फुसलाकर कर प्रीति को भगा ले जाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस में नाम दर्ज शिकायत की थी। उसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पर यारों ने जल्द से जल्द प्रीति को खोजने की मांग की।



