भोपाल

भोपाल में दो संतों का मिलन: देवकीनंदन ठाकुर की कथा में पहुंचे पं. धीरेंद्र शास्त्री: श्रद्धालुओं ने बरसाई फूलों की पंखुड़ियां

भोपाल डेस्क :

भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में चल रही कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर की कथा में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। दो संतों के मिलन की यह तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। श्रद्धालुओं ने दोनों संतों पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाई।

विश्व शांति सेवा समिति टीटी नगर दशहरा मैदान में कथा का आयोजन कर रही है। शनिवार को कथा का आखिरी दिन था। शाम को कथा समाप्त होने के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री पं. देवकीनंदन ठाकुर से मिलने पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंच पर ही दोनों संत एक-दूसरे से गले भी लगे।

इससे पहले पं. ठाकुर ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान भी कराया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!