
आनंदपुर डेस्क :
रत्न कामधेनु गौ सेवा आनंदपुर समिति गोवंश के सेवा कार्य को देखते हुए जय मेडिकल सदगुरु नगर के संचालक संजय शिवहरे ने रत्न कामधेनु गौ सेवा आनंदपुर को गोवंश के उपचार के लिए दवाइयां भेंट की हैं जिनसे उनका बेहतर तरीके से उपचार हो सकेगा।
4 बर्ष से कार्य कर रही हैं हो सेवा समिति

समिति के संदीप मीना ने बताया कि हमारी समिति पिछले चार साल से लगातार बेसहरा मवेशियों का इलाज कर रही है और गांव संरक्षण का संदेश दे रही है हमारी समिति के किसी भी सदस्य के पास चाहे रात के 2:00 बजे फोन क्यों ना आ जाए तो हम लोग तुरंत उस पीड़ित बेसहारा मवेशी का इलाज करने पहुंच जाते हैं हम आनंदपुर सहित आसपास के सहयोगियों के सहारे ही गौ सेवा कर पा रहे हैं हमारी रत्न कामधेनु गौ सेवा समिति में लगभग एक दर्जन सदस्य हैं।
आगे बताया कि हमने रत्न कामधेनु गौ सेवा के माध्यम से आनंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगभग 500 से अधिक मवेशियों का मुफ्त इलाज किया है चाहे वह एक्सीडेंटल हो या जहरीले जानवर के काटे का हम सभी का मुक्त इलाज कर रहे हैं। जो सहयोग हमें संजय शिवहरे जी ने किया है वह वाकई सराहनीय है और हम उम्मीद करते हैं कि इसी प्रकार क्षेत्र के गौ भक्त हमें सहयोग कर आत्म बल प्रदान करेंगे।



