मध्यप्रदेश

भोपाल का बड़ा तालाब छलकने की कगार पर: प्रदेश के कई जिलों में आज अतिभारी बारिश संभव, बेतवा व क्षिप्रा उफान पर

भोपाल डेस्क :

भोपाल, रायसेन, विदिशा समेत कई जिलों में शनिवार को भी तेज बारिश का दौर चला। रायसेन के बरेली में 7 इंच, बाड़ी में 6 इंच बारिश हुई। विदिशा में बेतवा और उज्जैन में क्षिप्रा नदी उफान पर है। इधर, कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से भोपाल में बड़ा तालाब छलकने की कगार पर पहुंच गया है। तालाब का जल स्तर 1664.70 फीट पर पहुंच गया था, जो फुल टैंक लेवल 1666.80 से 2.1 फीट कम है। कोलांस नदी 6 फीट से ऊपर बह रही है, इसलिए रविवार को इसके 1665 फीट पार होने के आसार हैं।

अगले 24 घंटे में बारिश और तेज होगी

मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चला बड़ा मानसूनी सिस्टम (लो प्रेशर एरिया) अगले 24 या 48 घंटे में मप्र में एंट्री ले सकता है। इस​लिए अगले 24 या 48 घंटे में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। भोपाल, रायसेन, गुना, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा और छिंदवाड़ा जिले के लिए बाढ़ की चेतावनी है।

भोपाल में सीजन की 79% बारिश
भोपाल में अब तक 31.40 इंच बारिश हो चुकी है। यह सीजन की बारिश 39.44 इंच का 79% है।

वर्षाजनित हादसों में तीन लोगों की मौत

  • रायसेन : बारना डेम के 6 गेट खोले। डूबने से एक व्यक्ति की मौत।
  • मंदसौर : 5 घंटे में 2 इंच से अधिक बारिश। कंठाली नदी उफान पर। पुलिया टूटी, वृद्ध बहा।
  • उज्जैन : दिनभर में 18.4 मिमी बारिश। क्षिप्रा उफान पर।
  • सीहोर : तेज बारिश में कच्चे घर की दीवार गिरी। मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला की मौत।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!