विदिशा

सिरोंज नपा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन: 165 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

सिरोंज डेस्क :

रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 165 जोड़ों का सामुहिक विवाह व निकाह कराया गया। नगर पालिका सिरोंज ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें SDM सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नगर के मंडी प्रांगण में शादी के लिए वेदियां बनाई गई। इसके आगे निकाह का पांडाल बनाया गया।

नगरपालिक ने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाहित जोड़े को 55 हजार रुपए मिलते हैं, जिसमें से 49 हजार रुपए का चेक और 6 हजार रुपए व्यवस्था के लिए खर्च किए जाते हैं। नपा सीएमओ रामप्रकाश ने बताया कि दुल्हा दुल्हन के परिजनों के लिए खाने-पीने के अलावा, ब्याबरा की शहनाई, छतरपुर के लोकगीत गायक मंडली, टेंट की व्यवस्था कराई गई है।

परिजनों ने व्यक्त किया सरकार का आभार
बाराती शराफत अली ने कहा कि इस आयोजन में गंगा जमुनी तहजीब की खुशबू आ रही है। एक तरफ शादी के वैदिक मंत्र की आवाज आ रही है तो टेंट के दूसरी तरफ निकाह ओर खुतबा पड़ा जा रहा है। नए जोड़ों को गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए सरकारी सहायता के रूप में 49 हजार मिल रहे हैं। सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद। वहीं दुल्हन सना ने कहा कि हमारे माता पिता को इस योजना से काफी सहारा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!