मध्यप्रदेश

सिरोंज जिला बनाओ अभियान: अब व्यापार महासंघ की एंट्री, मुख्यमंत्री के रोड शो वाले दिन नगर बंद का किया आह्वान

सिरोंज डेस्क :

पिछले दिनों भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादोंन ने सिरोंज में मीटिंग कर जानकारी दी कि 18 सितंबर को सिरोंज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो होगा। इसी के बाद सिरोंज व्यापार महासंघ, सिरोंज जिला बनाओ आंदोलन में सक्रिय हुआ। 13 सितंबर की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने आंदोलन की रूप रेखा प्रेस के सामने रखी।

18 सितंबर को मुख्यमंत्री का रोड शो प्रस्तावित है और उसी दिन व्यापार महासंघ ने बाजार बंद का ऐलान कर दिया है। इससे प्याले में तूफान उठ खड़ा हुआ है। व्यापारियों ने नगर एसडीएम और विधायक कार्यालय में अपने आंदोलन और बंद की सूचना दे दी है। इस घटना से लोग उम्मीद कर रहे है कि सिरोंज को जिला बनाने की घोषणा अब जल्दी हो जाएगी।

1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ। तब तत्कालीन सीपी बरार,मध्य भारत, विंध्य प्रदेश , भोपाल रियासत ओर राजस्थान की टोंक रियासत के सिरोंज जिले को मिलाकर मध्यप्रदेश का गठन किया। इसकी राजधानी भोपाल बनाई गई। जिला सिरोंज जब मध्यप्रदेश में मिलाया, तो इसे विदिशा जिले की तहसील बना दिया। तभी से सिरोंज लटेरी के लोगों के मन मे टीस है कि सिरोंज को फिर से जिला बनाया जाए।

2014 में बनाया जिले का ड्राफ्ट

2014 में जब आगर जिला बना तभी सिरोंज को जिला बनाने का ड्राफ्ट भी शासन ने तैयार किया था। प्रस्तावित सिरोंज जिले में सिरोंज, लटेरी, कुरवाई, पठारी तहसील को लिया जाना था। इसकी जनसंख्या 5,36,547 और क्षेत्रफल 3,07,231 हेक्टेयर था। इसमें 711 ग्राम और 232 पटवारी हल्के शामिल रहे। यह सारा डेटा शासन तैयार कर चुका है। इसमें 2 विधानसभा सभा सिरोंज और कुरवाई आना है, परिसीमन की झंझट भी नहीं है।

यह बनी रूपरेखा

व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने 13 सितंबर बुधवार की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि सिरोंज जिला बनाने के लिए चरण बद्ध तरीके से आगे बढ़ा जाएगा। 14 सितंबर को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पम्प प्लेट चिपकाया सभी व्यापारी को काली पट्टी का वितरण किया जाएगा।

15 सितंबर से सभी व्यापारि अपनी अपनी दुकानों पर हाथ मे काली पट्टी बांधकर व्यापार करेंगे। 16 सितंबर को बाजार में जागरूकता रैली का आयोजन होगा। 17 सितंबर को महासंघ ने मुख्य बाजार में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। 18 सितंबर को जिस दिन सिरोंज में मुख्यमंत्री बक रोड शो होना है, उस दिन व्यापार महासंघ ने बाजार बंद का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!