मध्यप्रदेश

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश: प्रदेश में मावठा से बढ़ी ठिठुरन; कई जिलों में दिनभर रहा कोहरा

न्यूज़ डेस्क :

भोपाल में गुरुवार शाम को अचानक मानसून जैसी बारिश शुरू हो गई। यहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर बूंदाबांदी के साथ कोहरा छाया रहा। शाम को करीब घंटेभर तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। इसके साथ ही रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई है। आधे एमपी में मावठा से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा।

अगले कुछ घंटों में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में शामिल हैं। पिछले 36 घंटे में 27 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 21 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा।

ग्वालियर सबसे ठंडा, 14.7 डिग्री रहा तापमान

मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 7.2 डिग्री तापमान की गिरावट के साथ पारा 16.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में 3 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में सीजन में पहली बार टेम्प्रेचर 23.6 डिग्री पर पहुंच गया।

इन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम

खजुराहो में तापमान 16.6 डिग्री, सागर में 16.6 डिग्री, दमोह में 17.6 डिग्री, सतना में 17.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, गुना में 18.4 डिग्री, रीवा में 19.2 डिग्री और पचमढ़ी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह कुल 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक तापमान खरगोन में 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रतलाम-सागर में बिजिबिलिटी 50 मीटर रही

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को कोहरा छाया गया। सुबह सुबह तो घना कोहरा रहा। रतलाम और सागर में तो विजिबिलिटी 50 मीटर रही। आधे प्रदेश में दिन में धूप नहीं खिली। पढ़िए कोहरे की कहां-क्या स्थिति रही।

  • रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, रतलाम और सागर में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। खजुराहो में 100 मीटर, दतिया, सतना और टीकमगढ़ में 200 मीटर, ग्वालियर में 300 मीटर, भोपाल में 400 मीटर, उज्जैन, दमोह एवं रीवा जिलों में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही।
  • भिंड, मुरैना, दतिया में रहा घना कोहरा।
  • भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवारी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर में मध्यम से घना कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सागर में मध्यम कोहरा रहा।
  • दमोह, पन्ना, सतना, आगर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर में मध्यम कोहरा रहा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!