भोपाल

41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज 18 नवंबर को होगा मध्यप्रदेश दिवस समारोह

भोपाल डेस्क :

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज 18 नवंबर 2022 को “मध्यप्रदेश दिवस” समारोह होगा। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र सिंह होंगे। अध्यक्षता प्रदेश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा करेंगे और विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी होंगी। समारोह प्रगति मैदान के एम्फीथियेटर में होगा।

समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रमुख रूप से गणगौर नृत्य एवं कबीर गायन की प्रस्तुति मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा दी जायेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!