नई दिल्लीदेश

मैक इंडिया नंबर 1 , एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था। हम सभी मिलकर देश को पुनः दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है

नई दिल्ली डेस्क :

भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हज़ारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था।

आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं- मैक इंडिया नंबर 1 हमें 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। भगवान ने भारत को सब कुछ दिया है पर्वत झरने फसलें और भगवान में सबसे इंटेलिजेंट बुद्धिमान इंसान बनाया और वह भी भारत में हमारे पास दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर ,इंजीनियर ,साइंटिस्ट ,वकील ,शिक्षक हैं फ़िर हम पीछे क्यों रह गए? अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। किसी को “परिवार” प्यारा है तो किसी को “दोस्त” प्यारा है। इन्होंने 75 साल अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया। कोई भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा सका और भ्रष्टाचार करने में मस्त है तो कोई अपनी राजनीति चमकाने में लेकिन अब हम इन नेताओं के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते।आज़ादी के 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमारे बाद आज़ाद हुए और हमसे आगे निकल गए सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आज़ाद हुआ था और कहा पर हैं

जापान जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध में नागासाकी और हिरोशिमा बम से हमला किया गया इसके बाद भी आज देखो वह कहां पहुंच गया और जर्मनी विश्व युद्ध II में हिटलर शाही के चलते तहस नहस हो गए फिर भी आज दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल है। लोग पूछते हैं – Can India lead the world?Why not? भारत दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकता? बस हर धर्म-जाति, किसान-मज़दूर, डॉक्टर शिक्षक समेत सभी 130 करोड़ लोगों को देश की बागडोर संभालनी पड़ेगी। तभी हम दुनिया का नंबर वन भारत बना पाएंगे। लड़ाई-झगड़े में 75 साल ख़राब हो गए। अब 130 Crore लोगों को एक साथ आकर भारत को नंबर 1 बनाना है। ये किसी पार्टी का मिशन नहीं; भाजपा कांग्रेस वाले और भी जितनी भी पार्टियां है वह भी साथ आएं। सभी देशभक्त इससे जुड़ें। 130 Crore भारतवासी एक परिवार हैं। हमें एक परिवार कि तरह सोचना पड़ेगा। मैं देश के कोने-कोने में जाऊंगा और 130 करोड़ लोगों का Alliance बनाऊंगा। हम सबको इस मिशन में जाति धर्म ऊंच-नीच सब को त्याग कर भारत को नंबर वन बनाने में अपना योगदान देना है।

ये 5 चीज़ें सुनिश्चित करनी हैं-

हर बच्चे को Free, अच्छी शिक्षा – हमें हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की व्यवस्था करनी ही होगी चाहे वह पहाड़ी इलाका हो या आदिवासी क्षेत्र क्या कोई गरीब का बच्चा पढ़ लिख नहीं सकता क्या अच्छी शिक्षा मिलेगी तो हमारे पास अच्छे डॉक्टर से इंजीनियर और अच्छे वकील अच्छे साइंटिस्ट तैयार होंगे

हर नागरिक को Free इलाज – हर क्षेत्र में अच्छी स्कूल खोलने के साथ साथ ही हम सबको मिलकर हर मोहल्ला में हर एक प्रदेश में देश के कोने कोने में मोहल्ला क्लीनिक अच्छे अस्पताल खोलने पड़ेंगे और यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे देश का कोई भी नागरिक है बगैर इलाज के ना रहे और उसे अच्छे से अच्छा इलाज में ले अच्छे सच्ची जांचें हो वह सब कुछ फ्री में हो जब यह दो चीजें होंगी तो हमारा देश नंबर वन जरूर बनेगा।

हर युवा को रोज़गार – इसके बाद हम सबको देश के प्रत्येक युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी पड़ेगी यदि हमारा संकल्प हो और करने की इच्छा हो तो हम देश के प्रत्येक युवा को रोजगार दे सकते हैं।

हर महिला को सम्मान व सुरक्षा – आज देश भर में हर जगह महिलाओं का सम्मान होना चाहिए उन्हें बराबर का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि महिलाएं किसी भी प्रकार से पुरुषों से कम नहीं है महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

हर किसान को खेती का पूरा दाम – देश में आज किसान का बेटा किसान क्यों नहीं करना चाहता हमें किसान की फसल का पूरा और सही तरीके से दान देना होगा जिससे एक किसान का बेटा भी गर्व से कह सकें कि मैं किसान बनूंगा। आज हम प्रण लेते हैं- जब तक भारत को दुनिया का No. 1 देश नहीं बना देते, हम चैन से नहीं रहेंगे। और देश को नंबर वन बना कर ही रहेंगे हम सबको देश के लिए मिलकर काम करना होगा यह हमें एक मुट्ठी में बंद कर रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!