
आनंदपुर डेस्क :
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा किसानों की प्रमुख मांगों के संबंध में कृषि उपज उपमंडी आनंदपुर में प्रभारी को छह बिंदुओं पर आधारित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा मांग की गई कि किसानों के अनाज को व्यापारियों द्वारा नियम अनुसार तोल की जाए। व्यापारियों के तौल कांटों की समय समय पर जांच हो। व्यापारियों द्वारा हम्मालों को उनकी मजदूरी का नियमानुसार भुगतान हो। किसानों के वाहन द्वारा बाजार में ट्राफिक जाम न हो एवं मंडी समय पर चालू हो ऐसी व्यवस्था की जाए। विदित हो आनंदपुर की उपमंडी जिला में विशेष स्थान रखती है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। यहां आने वाले अधिकतर किसानों की समस्या रहती है कि व्यापारी हमारे अनाज को अधिक तोलते हैं। मंडी समय पर न खुलने के कारण भी किसानों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ज्ञापन देते समयसंगठन कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।





