इंदौर

इंदौर होगा ओर भी हाईटेक: 8 हजार हेक्टेयर में बसाएंगे न्यू सिटी

कॉलेज, मल्टीप्लेक्स, मार्केट सब होगा

इंदौर डेस्क :

नवी मुंबई, न्यू गांधी नगर, नए रांची की तर्ज पर न्यू इंदौर को बसाने के लिए नगरीय विकास व आवास विभाग और इंदौर विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। 8 हजार हेक्टेयर जमीन को इसके लिए आरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भी लिख दिया है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में इसके लिए मिक्स लैंड यूज रखे जाने की मांग की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए प्रमुख सचिव से मौखिक रूप से चर्चा भी हो चुकी है।

मिक्स लैंड यूज से मिलेगी सुविधाएं
यहां मिक्स लैंड यूज से सुविधाएं जुटाई जा सकेंगी। स्कूल, कॉलेज, मॉल, मल्टीप्लेक्स, टाउनशिप, मार्केट, गार्डन, सड़कें शामिल रहेंगी। मास्टर प्लान की तैयारी चल रही है। इसी में यह जमीन आरक्षित की जाएगी। तीन दिन पहले प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई से प्राधिकरण के चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा और सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने इस प्रोजेक्ट पर बात की थी। उन्होंने लैंड यूज निर्धारित करने के लिए पत्र लिखे जाने पर सहमति दी थी।

108 किमी के ग्रीन कॉरिडोर की 20 फीडर सड़कें भी बनेंगी
आईडीए द्वारा 108 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाना है। इस कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए शहर में चारों तरफ 20 फीडर सड़कें भी बनाई जाएंगी। ग्रीन कॉरिडोर को मास्टर प्लान में प्रस्तावित करने के लिए पहले ही नगरीय विकास विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। मास्टर प्लान में इसकी मार्किंग भी शुरू कर दी गई है। अब इस कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए सड़कों का जाल भी बिछाया जाएगा। 18 से 24 मीटर तक चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। पुरानी सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा और कुछ सड़कें नई भी बनाई जाएंगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!