विदिशा

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर के नजदीकी ग्राम ओखलीखेड़ा के प्रसिद्ध नरसिंह देव मंदिर प्रांगण में संगीतमय विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गणेश पूजन एवं कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात यजमानों का तिलक लगाकर कलश यात्रा गांव के सभी मार्गो से निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष , बच्चों सर पर कलश लेकर शोभायात्रा की अगुवाई कर रही थी साथ ही भागवत कथा वाचक पंडित केशव ओदिच्य महाराज यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। भक्तजनों का उत्साहवर्धन करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। यह कथा 28 अगस्त से 3 सितम्बर चलेगी। इसके उपरांत विशाल कन्या भोज के साथ विधिवत समापन होगी। जिसमें ओखलीखेड़ा के पंडित केशव ओदिच्य महाराज भागवत कथा के ज्ञान से श्रोतागणों को आच्छादित करेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!