भोपाल

चुनावी साल – राज्य सरकार ने दिए आदेश: प्रदेश में छठवां वेतनमान वाले कर्मियों के डीए में 9% की वृद्धि

भोपाल डेस्क :

राज्य सरकार ने प्रदेश में छठवां वेतनमान पा रहे 1 लाख कर्मचारियों का 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह भुगतान इसी महीने में मिलने वाले वेतन में किया जाएगा। इससे 40 हजार स्थायी कर्मी, 23 हजार पंचायत स​चिव और बाकी निगम मंडलों में कार्यरत कर्मचारी को फायदा मिलेगा। डीए का भुगतान 1 जनवरी 2023 से होगा। 1 ज​नवरी से 30 जून तक छह महीने के एरियर की राशि दी जाएगी। यह भुगतान समान ​किश्तों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में किया जाएगा।

पंचायत सचिवों को 7वां वेतनमान

भोपाल – प्रदेश के 23 हजार ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान के साथ न्यू पेंशन स्कीम का लाभ नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगा। रिटायरमेंट पर 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। असामयिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पंचायत सचिवों के सम्मेलन में यह घोषणा की। इससे सरकार पर 200 करोड़ का भार आएगा।

लाल परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत और सरकार के बीच सेतु की तरह कार्य करते हैं। सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारते हैं। चाहे कोविड हो, लाड़ली बहना, आवास योजना, नल-जल या अन्य स्कीम, सारा दारोमदार पंचायत सचिवों पर ही रहता है। इसीलिए उन्हें भी सरकार की अन्य सुविधाओं का हक है। आज समरसता के वातावरण के साथ विकास आवश्यक है और ग्राम पंचायत सचिव इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल मौजूद रहे।

बड़ी घोषणाएं
– एक तारीख को ही वेतन मिलेगा।
– असामयिक मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति।
– पीसीओ (पंचायत समन्वयक अधिकारी) के पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण।
– पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा।
– शासकीय सेवा की तरह अवकाश एवं अन्य सुविधाएं।
– नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा देने के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
– न्यू पेंशन का लाभ भी नियमित कर्मचारियों की तरह दिया जाएगा।
– सेवानिवृत होने पर एकमुश्त तीन लाख रुपए मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!