मध्यप्रदेश

MP की 16वीं विधानसभा में गर्भगृह से पूर्व पीएम नेहरू की तस्वीर बदली: अध्यक्ष की आसंदी के पीछे लगी पंडित नेहरू की तस्वीर की जगह अब किसकी लगाई तस्वीर

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश विधानसभा में सदन के भीतर अब पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर नहीं दिखाई देगी। विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी के पीछे लगी नेहरू की तस्वीर को हटा दिया है। इसके स्थान पर अब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई है। यह बदलाव 16वीं विधानसभा के पहले दिन विधायकों की शपथ के दौरान देखने को मिला।

विधानसभा गर्भगृह में अध्यक्ष की आसंदी के ठीक पीछे दो आदमकद तस्वीरें लगी हैं। 15वीं विधानसभा तक अध्यक्ष की आसंदी के दाहिने तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगी थी तो बाएं ओर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर थी।

सोमवार को जब 16वीं विधानसभा के सदस्यों के शपथ का कार्यक्रम शुरू करने के लिए सदन समवेत हुआ तो विधायकों और दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने देखा कि जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर गायब थी।

उसके स्थान पर संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई थी। इस बदलाव को सभी ने देखा पर अभी तक किसी दल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नेहरू की नीतियों का विरोध करती रही है बीजेपी

देश में आजादी के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर बीजेपी पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का विरोध करती रही है। बीजेपी ने पीओके समेत देश हित के कई फैसलों में नेहरू की आलोचना की है। इस बीच विधानसभा के गर्भगृह में लगी नेहरू की तस्वीर गायब होने को भी राजनीतिक विश्लेषक विधानसभा में बहुमत वाले बीजेपी के निर्णय से जोड़ रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!