मध्यप्रदेश

शिवपुरी में डॉक्टर ने तीन घायलों को थप्पड़ मारे, जूते से पीटा: CM हेल्पलाइन में शिकायत से नाराज थे, लोगों ने थाना घेरा

न्यूज़ डेस्क :

शिवपुरी में एक डॉक्टर ने तीन घायलों को थप्पड़ मारे और जूते से पीटा। डॉक्टर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने से खफा था। रविवार को नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वे डॉक्टर पर FIR की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ने के बाद खोड़ चौकी पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मारपीट की ये घटना 31 जुलाई की रात की है। गुईया देवरी गांव के चंदन जाटव, गौरव जाटव और भानु प्रताप जाटव बाइक से जाते समय घायल हो गए थे। इस मामले में डॉक्टर ने तीनों घायलों पर अस्पताल में हंगामा कर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

घायलों ने की थी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज

दरअसल, 31 जुलाई की रात में चंदन जाटव, गौरव जाटव और भानु प्रताप जाटव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसमें तीनों घायल 108 एम्बुलेंस की मदद से खोड़ गांव के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप हैं कि घायलों के उपचार के लिए प्रभारी डॉक्टर अनुराग तिवारी को कई बार बुलाने के बाद भी वो नहीं आए थे। जिसके बाद घायलों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी थी। जब डॉक्टर तिवारी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर थप्पड़ मारे और जूते बरसा दिए।

डॉक्टर ने कहा- तीनों शराब के नशे में थे

इस मामले में डॉक्टर अनुराग तिवारी का कहना हैं कि 31 जुलाई की रात तीन घायल अस्पताल पहुंचे थे। तीनों शराब के नशे में थे। तीनों का उपचार भी किया गया था। लेकिन तीनों जच्चा-बच्चा वार्ड में घुस कर पलंग पर लेट गए थे साथ ही हंगामा भी कर रहे थे। तीनों को जैसे ही वार्ड से बाहर निकाला तो तीनों ने इलाज के लिए इस्तेमाल करने वाली कैंचियों को उठाकर हमले का प्रयास किया था। वे जच्चा-बच्चा वार्ड में लेटने की जिद कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना क्रम हो गया।

डॉक्टर पर FIR दर्ज, विभागीय जांच भी होगी

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय रिषेश्वर का कहना हैं कि मारपीट के वीडियो की जांच टीम द्वारा कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। भौंती थाना गीतेश शर्मा का कहना हैं कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!