मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के काफिले की कार से टकराया ऑटो: राजगढ़ के सारंगपुर में हादसा, 3 लोग घायल

राजगढ़ डेस्क :

राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के वाहन से एक ऑटो टकरा गया। जिसमें ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे को कलेक्टर और एसपी सारंगपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल, रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले थे। उनके काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर एक ऑटो टकरा गया।

ऑटो में सवार था ऑटो चालक का परिवार

ऑटो में ऑटो चालक आरिफ, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घटना में महिला और एक बच्चे को मामूली खरोच आई। जबकि आमीन पिता आरिफ उम्र 13 की कमर और पैर में चोट आई है।

घटना के बाद बच्चे को प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी और एसपी आदित्य मिश्रा सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मामूली चोट आने की जानकारी दी। घटना के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर भी CM काफिले का फॉलो कर रहे थे।

राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी लगते ही राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल चाल जाना और कहा कि चिंता न करें। सरकार तुम्हारे साथ है, इलाज की चिंता हम करेंगे। मंत्री ने 50 हजार रुपए सहायता राशि का चेक भी सौंपा। साथ ही ऑटो की मरम्मत करने के लिए कहा है।

घायल को 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान

इस मामले में जनपद CEO प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही ऑटो की मरम्मत भी कराई जाएगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली बच्चे की जानकारी

प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी ने बताया है कि एक परिवार ऑटो से हाईवे पर जा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले के वाहन से टकरा गया। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार परिवार के सदस्य घायल हो गए। सभी को मामूली चोट आई है। एक 15 साल के बच्चे को चेकअप के लिए अस्पताल लाए हैं। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद कहा है कि मामूली चोट है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी बच्चे की कुशलता की जानकारी ली है। सब ठीक है।

एसपी ने कहा- किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई

एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया है कि सीएम का काफिला सारंगपुर से पचौर की ओर जा रहा था। तब काफीले में चल रहे स्पेयर वाहन से ऑटो की टक्कर हुई है। ऑटो में खान साहब का परिवार था। जिन्हें हम अस्पताल लेकर आए हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!