मध्यप्रदेश

खंडवा में दो युवकों में आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी: एक की मौत

न्यूज़ डेस्क :

खंडवा में बकरीद से एक दिन पहले जहां पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था में लगा है। वहीं देर रात पदमनगर क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हो गई। दो युवकों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों संजय नगर क्षेत्र के रहने वाले है। आपसी रंजिश को लेकर वारदात होना बताया जा रहा है।

मामला थाना पदमनगर क्षेत्र का है। टीआई अशोकसिंह चौहान ने बताया कि वे मामले की जांच में जुटे हुए है। जानकारी के मुताबिक संजय नगर क्षेत्र में रंजीत किराना के पास रहने वाले नरेंद्र सावले और शुभम खरते के बीच किसी मामले को लेकर पदमनगर क्षेत्र के कावेरी स्टेट के पास विवाद हुआ। चाकू से वार में दोनों घायल हो गए।

24 वर्षीय शुभम खरते की हालत ज्यादा गंभीर थी। उसने दम तोड़ दिया। शुभम जिओ कंपनी में नौकरी करता था। वारदात के पीछे आपसी रंजिश होना बताया जा रहा हैं। इधर, जिला अस्पताल में दोनों युवकों के परिजन व रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। संजय नगर क्षेत्र व जिला अस्पताल में पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!