इंदौर

इंदौर में बुजुर्ग महिला को स्कूटर से गिराकर लूटी सोने की चेन: महिला संभल पाती इससे पहले भागे बदमाश

इंदौर डेस्क :

इंदौर के गुमाश्ता नगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट हो गई। बाइक सवार लुटेरे गले से सोने की चेन लेकर भाग गए। आरोपियों ने पहले महिला को एक्टिवा से गिरा दिया। पुलिस मामले में फुटेज के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक गिरिजा झंवर ने बताया कि वह मोती एवेन्यू स्कीम नंबर 71 में रहती है। दोपहर में वह अपनी एक्टिवा से रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान व्यंकटेश मंदिर वाली गली में बाइक सवार दो लड़के उन्हें ओवर टेक करते हुए निकले।

फिर बाइक पलटाकर दोनों लड़के उनकी तरफ आए। अचानक आरोपियों ने एक्टिवा के आगे से अपनी बाइक घूमा दी। जिससे गिरजा गिर गई। आरोपी बाइक से उतरा और गले से चेन खींचकर भाग गया। चेन की कीमत करीब 40 हजार रुपए है। घटना मंगलवार देर रात की है।

फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट का मोबाइल लूटा

विजयनगर इलाके में 18 साल की वैदेही राजौरिया निवासी एफएच स्कीम नंबर 54 से सीताराम ऑटो पाइंट के के कॉलेज के पास बाइक सवार दो लड़कों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि कॉलेज से निकलकर शाम को अपने रूम पर जा रही थी।

इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी पीछे से बदमाश आए और मोबाइल छीन कर भाग गए। छात्रा ने आरोपियों के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। छात्रा मूल रूप से सिमरोल की रहने वाली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!