विदिशा
कांग्रेस को एक और झटका: बासौदा जनपद अध्यक्ष ने भाजपा का दामन थामा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नीतू रघुवंशी को सदस्यता दिलाई

विदिशा डेस्क :
विदिशा जिले में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दो दिन में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा जाॅइन की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसके पहले कांग्रेसी जिलाध्यक्ष राकेश कटारे भाजपा में शामिल हुए थे। रघुवंशी ने बताया कि भाजपा की रीति नीति, केंद्र और राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है।




