विदिशा

आठ वर्षों में आठ दिन भी नही चल पाई प्याऊ: बाजार में पानी के लिए भटकते है लोग

आनंदपुर डेस्क :

उनारसी तिराहे पर वर्ष 2017 में 76000(छियात्तर हजार की लागत से) पानी की प्याऊ का निर्माण तत्कालीन ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था,लेकिन करीब आठ वर्ष होने के बाद सरपँच बदल गए,प्याऊ तक पानी नही आया।

ग्राम के रामस्वरूप शर्मा,अनिल कुशवाह,।महेश चौकसे,गोलू सोनी आदि ने कहा कि आनंदपुर–उनारसी नगर का मुख्य तिराहा है,रोजमर्या के कामो से हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण आते हैं,आनंदपुर में पानी की किल्लत से लोंगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए 2017 में ग्राम पंचायत द्वारा इस तिराहे पर एक सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण कराया गया था,लेकिन यह प्याऊ बनने के बाद शोपीस बनकर रह गई,इसमें आज तक पानी नही आया,इस भीषण गर्मी में राहगीरो,आसपास के ग्रामीण पानी की आस में बड़ी उम्मीद से प्याऊ तक आते है,

लेकिन प्यास नही बुझती,यह नगर का मुख्य तिराहा है,उनारसी की ओर जाने बाली सवारियां,यहां रुककर बसों का इतंजार करती हैं,अगर ऐसे में किसी को पानी पीना हो तो उसको पानी के लिए भटकना पड़ेगा,आसपास के दैनिक रोजगार बालो को भी प्याऊ बनने से पीने के पानी की उम्मीद थी,लेकिन पंचायत की उदासीनता से आज तक प्याऊ का लाभ आम लोंगों को नही मिल पाया,इस समय गर्मी का मौसम होने से बाजार आने बाले लोंगों को दिक्कत होती है,शाहपुर के अशोक विश्वकर्मा,लोधाखेड़ी के श्रीओम बघेल,धरनावदा के नरेश यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि हमको रोज किसी न किसी कार्य से आनंदपुर तक जाना पड़ता है,हमको पता है कि पानी मिलना नही है ऐसे में अपने घरों से ही पानी लेकर बाजार आते हैं,कुछ समय के लिए तो प्यास बुझ जाए,इतने बड़े बाजार में कहीं  ही पीने के लिए पानी नही मिलता है,अगर पंचायत ही प्याऊ आदि चालू करवा दे ,तो बाजार आने बाले ग्रामीणों को पानी तो मिल जाएगा।

सरपंच हरिवल्लभ शर्मा ने कहा कि यह प्याऊ पूर्व पँचायत कार्यकाल की है, और अभी उसमें कुछ मरम्मत का कार्य भी करना शेष है। लेकिन हम इसमें पानी की लाइन लगाकर शीघ्र ही चालू करेंगे,जिससे कि लोंगों को गर्मियों में राहगीरों को पानी मिल सके।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!