जबलपुर

रेत की अवैध खदान धंसी, 7 मजदूर दबे:रेत से 3 मजदूरों के शव निकाले गए, 3 घायल; 1 लापता

जबलपुर डेस्क :

जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है। यहां मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं।

बुधवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक मजदूर लापता है। जेसीबी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। एएसपी सोनाली दुबे ने कहा कि मौके पर रेत का अवैध उत्खनन हो रहा था।

इनकी मौत हुई

  • मुकेश (35) पिता जगन खटीक
  • मुन्नी बाई (38) पति जगन बसोर
  • राजकुमार (29) पिता कैलाश खटीक

ये हुए घायल

  • खुशबू (25) पति विनोद
  • सावित्री (35) पति अनु बसोर
  • चांदनी (20) पिता राजू बसोर

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!