
न्यूज़ डेस्क :
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के कुर्ला इलाका में बेकाबू बस ने तबाही मचाते हुए कम से कम 30 लोगों को कुचल दिया।
बेकाबू बस की वजह से हुए हादसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। इस एक्सीडेंट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लोगों को कुचलने के बाद बस एक सड़क किनारे जाकर टकरा गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे थे। रेस्क्यू टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचा रहीं थीं।
https://x.com/Shashankrao06/status/1866175491507458051?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1866175491507458051%7Ctwgr%5Ec0e7d8326eab99869b297156598243191809e0b7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
बेस्ट बस ने लोगों को कुचला
मुंबई में सोमवार को हुआ हादसा बेस्ट बस की वजह से हुआ। बेस्ट की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। बस, अंबेडकरनगर में बुद्ध कालोनी के पास अचानक से अनियंत्रित हो गई। सीसीटीवी फुटेज में लाल रंग की बस को तेज गति से सड़क पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। सबसे पहले बस ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बेस्ट बस के ब्रेक फेल हो गए होंगे। बेस्ट बस रूट नंबर 332 कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कुछ पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद बस एक आवासीय परिसर के गेट से टकरा गई।
मुंबई पुलिस के डीसीपी ने बताया कि हादसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 घायलों को भाभा और सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://x.com/Raajeev_Chopra/status/1866169990036279449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1866169990036279449%7Ctwgr%5Ec0e7d8326eab99869b297156598243191809e0b7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F