न्यूज़ डेस्क

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वैन, चार गंभीर घायल

न्यूज़ डेस्क :

नीमच में मनासा-मंदसौर रोड पर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैन घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर हैं। घायलों को नीमच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। परिवार महाकाल दर्शन कर उज्जैन से लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार वैन मंदसौर की ओर से आ रही थी, जो रूपावास के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। ट्रॉली में टेंट का सामान रखा था। मृतक मंदसौर जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाना बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्लैंडर मशीन से वैन काटकर शवों और घायलों को बाहर निकालना पड़ा।

हादसे में संदीप (35) पिता बंसीलाल पाटीदार, सुशीला बाई (65) पति बंसीलाल पाटीदार और जयंती बाई (32) की मौत हुई है। वहीं चेतना (12), नमन (8), पप्पू पाटीदार (32) और कमला बाई (54) घायल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो एम्बुलेंस की मदद से मृतकों और घायलों को मनासा जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से पप्पू को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!