विदिशा
भीषण सड़क हादसा: सिरोंज-आरोन सड़क पर दुर्घटना में युवक की मौत, 2 घायल
सिरोंज डेस्क :
सिरोंज-आरोन रोड पर शनिवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोंज में इकरा कालोनी में रहने वाले अजीम खान अपनी बाइक से आ रहे थे। वहीं ओखलीखेड़ा निवासी चुन्नीलाल राठौर और नर्बदा प्रसाद राठौर भी बाइक पर सवार थे।
इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहा 1 डंपर ने दोनों बाइक को टक्कर मार गया। जिससे अजीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चुन्नीलाल और नर्बदा प्रसाद गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सिरोंज अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को विदिशा रेफर किया गया।



