न्यूज़ डेस्क

सिवनी में भीषण सड़क हादसा: 4 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ डेस्क :

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में बाइपास पर आइशर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया। हादसा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुआ। मृतकों के शवों का बुधवार को पीएम किया गया। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

कार में सवार तिवारी परिवार नागपुर से इलाज कराकर लौट रहा था। आइशर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में नागन देवरी निवासी संतोष (42) पिता नरसिंह प्रसाद तिवारी, सुहागपुरा निवासी शिवि (19) पति अंचल तिवारी, अंचल (25) पिता शशिकांत तिवारी, सलैया निवासी बिस्सू (21) पिता संतोष नेमा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सौम्या तिवारी (17) और अभिषेक तिवारी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!