न्यूज़ डेस्क

रतलाम में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने रौंदा 6 की मौत, कई घायल

न्यूज़ डेस्क :

रतलाम में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। हादसा शहर के सातरुंडा चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। अब तक 12 घायलों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें से कुछ ही हालात गंभीर बताई जा रही है।

घटना रविवार शाम करीब 5:15 बजे की है। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। इसी बीच वह लोगो में चीख पुकार मचने लगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!