मध्यप्रदेशन्यूज़ डेस्क

भीषण सड़क हादसा – कार-ट्रक में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत: मरने वालों में 7 श्योपुर के, कैला देवी के दर्शन करने गए थे

न्यूज़ डेस्क :

राजस्थान में एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 लोग मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हादसा राजस्थान के करौली में हुआ। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन के लिए वहां गए थे।

हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। जहां बोलेरो और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। घायलों में 2 एमपी के हैं।

एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर थाने में रखा गया है।

दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। 4 घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

8 लोगों की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

करौली जिला अस्पताल के डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया- हमें कलेक्टर और एडीएम से हादसे की सूचना मिली थी। अस्पताल में 13 लोग लाए गए थे। इनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक की गर्दन टेडी थी और हेड इंजरी थी। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

4 घायलों में से गंभीर हालत होने पर एक महिला, 16 साल की एक बालिका और एक युवक को जयपुर के जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया है। जबकि तीन साल की एक बच्ची करौली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार का पूजन करवा कर कैला देवी से लौट रहे थे

श्योपुर के रहने वाले लोगों ने कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। वे खिरकन गांव से अपने रिश्तेदारों को लेकर कैला देवी के दर्शन करने गए थे। पूजन कराने के बाद करौली के खिरकन गांव लौट रहे थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!