न्यूज़ डेस्क

हाथों में तख्तियां लेकर की अश्लीलता मुक्त भारत की मांग: उर्फी जावेद के विरुद्ध सड़क पर उतरी भोपाली गर्ल: बोली-वो लड़की के नाम पर कलंक

न्यूज़ डेस्क :

अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद के खिलाफ भोपाल की एक लड़की ने मोर्चा खोल दिया है। वह अकेले ही सड़क पर उतर आई है। अपने हाथों में तख्तियां लेकर कभी रेलवे स्टेशन तो कभी मुख्य चौराहों और जगहों पर खड़े होकर अश्लीलता मुक्त भारत की मांग बुलंद कर रही है।

लड़की का नाम देववाणी प्रियंका राजपूत है। गुरुवार को वह बीजेपी ऑफिस के सामने की सड़क पर धूप में करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों का ध्यान खींचती रही।

प्रियंका बोली- लड़की के नाम पर कलंक है उर्फी जावेद

प्रियंका राजपूत भोपाल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चाें के लिए काम करती हैं। दैनिक भास्कर ने प्रियंका से बात की। उसका कहना है कि उर्फी जावेद का वीडियो देखा था। इसमें उसने बहुत ही कम कपड़े पहने थे। बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा। ये बहुत गंदी चीजें हैं। हम भारत के विश्वगुरु होने की बात करते हैं। इससे देश की क्या छवि बनेगी? मैं कहती हूं कि उर्फी जावेद लड़कियों के नाम पर कलंक है। ऐसे जितने भी रील्स और वीडियो आते हैं, उनसे क्या संदेश देना चाहते हैं?

बदलाव लाने के लिए अकेले खड़ा रहना पड़ता है

प्रियंका ने बताया कि ये कैम्पेन चार दिन पहले ही शुरू किया है। इस दौरान 1100 क्वार्टर, 10 नंबर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कैम्पेन चलाया है। जो लोग सोचते हैं कि अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता, मैं उनको मैसेज देना चाहती हूं कि अकेला इंसान बहुत कुछ कर सकता है। आप बदलाव लाना चाहते हैं, तो अकेले ही खड़े रहना पड़ेगा। बीजेपी ऑफिस के सामने खड़े होने की वजह पूछने पर प्रियंका ने कहा- मैं बीजेपी ऑफिस में खुद जा सकती हूं, लेकिन मैं चाहती हूं कि वहां से मुझे बुलावा आए। मेरी बात सुनकर मेरी जो मांगें हैं, उनको जल्द लागू किया जाए।

भारतीय संस्कृति, इतिहास पर वीडियो बनाएं

प्रियंका ने कहा, इससे अच्छा है कि आप भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कार हमारा इतिहास इन पर वीडियो बनाइए। दुनियाभर में इसका प्रचार करना चाहिए। इन पर वीडियो बनाएं और वायरल करें, तो हमारे देश की अलग छवि बनेगी। अगर हमें भारत की अलग छवि बनानी है, तो ये सब बंद होना चाहिए। इसके अलावा सट्‌टेबाजी के गेम्स, वीडियो, विज्ञापन भी बंद होना चाहिए। ये देश के लिए बड़ा खतरा हैं।

कौन हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस हैं। वह टीवी सीरियल ‘भैया की दुल्हनिया’ में अनी, ‘मेरी दुर्गा’ में आरती, ‘बेपनाह’ में बेला की भूमिका निभा चुकी है। यही नहीं, वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कामिनी जोशी और ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी तनीषा चक्रवर्ती का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस ओटीटी में भी आ चुकी हैं। शो में भी वह अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहती हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!