विदिशा

आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर स्वस्थ शिविर का आयोजन: डॉक्टर ने दी मरीजों को बीमारियों से बचाव की सलाह

आनंदपुर डेस्क :

आनंदपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर बृजेश राय ने मरीजों की जांच कर बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी।
इस अवसर पर प्रभारी बीएमओ डॉक्टर बृजेश राय ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारियों का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है खासकर वायरस फीवर और सर्दी जुकाम ऐसे में सभी को बचाव की जरूरत है। हमारे पास कई मरीज ऐसे आते हैं जिन्हें दिन रात बुखार तो रहता है जब इनकी जांच कराई जाती है कुछ भी नहीं निकलता ना ही टाइफाइड ना ही मलेरिया ऐसे में खानपान ही सबसे जरूरी इलाज होता है।
साथ ही मरीजों को बताया गया कि वह एक डॉक्टर से इलाज कर रहे हैं तो उसी से ही पूरा इलाज ले बार-बार डॉक्टर बदलने से भी बीमारियां अपना घर बना लेती हैं। और वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पता।

खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

डॉ ब्रजेश राय ने बताया कि इस समय हमें अपनी खान-पान पर भी काफी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है हमें बाजार की खान-पान की सामग्री जैसे समोसा कचोरी ऐसी तली हुई चीज खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि जिस तेल में इनको तला जाता है वह पूरी तरह स्वच्छ नहीं होता क्योंकि तेल को एक बार नहीं दर्जनों बार गर्म किया जाता है जिसके चलते वह घातक हो जाता है।

इस समय आनंदपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है आज लगभग 28 से 30 मरीज ने अपना उपचार कराया जिसमें आनंदपुर, बापचा, उनारसी ,ओखली खेड़ा जावती सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों ने अपना इलाज कराया। यह संख्या आज प्रतिदिन की अपेक्षा कम रही इसकी खास वजह दिवाली का पर्व बताया जा रहा है। नहीं तो प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज अपना प्राथमिक उपचार करने आनंदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!