
आनंदपुर डेस्क :
आज धनतेरस के दिन आनंदपुर में आरोन रोड पर एक मोटरसाइकिल में बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार धन्नालाल चौरसिया उम्र लगभग 70 वर्ष अपनी भैंस को लेकर खेर खेड़ी गए हुए थे और उधर से रात लगभग 8:00 बजे वापस अपने घर आ रहे थे तभी बिरला मंदिर टेहरी पर पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक में उन्हें टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग रोड पर ही गिर गया और दम तोड़ दिया।

आरोपी को बचा ले गई पुलिस
प्रत्यक्षण लखन अहिरवार प्रताप जावट एन ग्रामीण जनों ने बताया कि डायल हंड्रेड को सूचना दी, तब तक बुजुर्ग की सांसे चल रही थी, लेकिन डायल हंड्रेड में जो पुलिसकर्मी थे वह मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को तो डायल हंड्रेड में बिठा कर ले गए लेकिन जो व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था उसकी ओर मुड़कर भी नहीं देखा पुलिस का यह चेहरा अपने आप में मानवता को शर्मसार करने वाला है।


पुलिस ने इतनी मानवता अभी नहीं दिखाई कि पहले उसे मृत व्यक्ति को उठाया जाए ना की आरोपी को। मोटरसाइकिल पर चार व्यक्ति सवार थे एक्सीडेंट होते ही तीन व्यक्ति मौके से फरार हो गए सिर्फ एक व्यक्ति को हमने पकड़ लिया।
जब ग्रामीण जन और परिजनों ने की भीड़ देख थाने और ऊपर अधिकारियों तक फोन लगाकर कहा तो पुनः डायल 100 और पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तब जाकर बुजुर्ग व्यक्ति के शव को उठाकर लटेरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

आनंदपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल चालक अजय चौकसे निवासी माता मुड़रा जिला गुना का रहने वाला है। लेकिन यह पता नहीं कि वह आनंदपुर से अपने घर जा रहा था या अपने घर से आनंदपुर आ रहा था। अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है




