न्यूज़ डेस्क

चीतों का बढ़ता परिवार: मादा चीता सियाया ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 4 शावकों को दिया जन्म

न्यूज़ डेस्क : 

प्रदेशवासियों और वन्य-प्राणी जगत के लिए 29 मार्च 2023 बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ी गई 3 वर्ष की नामीबियाई मादा चीता ‘सियाया’ ने 4 चीता शावकों को जन्म दिया है। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने चीता शावकों के जन्म पर खुशी जाहिर की है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) जे.एस. चौहान ने बताया कि विगत एक सप्ताह से सियाया की गतिविधियाँ बाड़ा क्रमांक 5 में एक ही स्थान पर केन्द्रित थी। इससे यह एहसास हुआ कि संभवत: सियाया बच्चों को जन्म देने वाली है। बुधवार को जब सियाया शिकार के लिए निकली तो नामीबियाई चीता विशेषज्ञ इलाई वॉकर द्वारा संबंधित स्थान पर सुरक्षित दूरी से देखने पर पाया कि मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए नर/मादा चीतों में से नामीबियाई मादा चीता “सियाया” द्वारा पहली बार देश की मिट्टी पर वंश वृद्धि की गई है। शावक और सियाया पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!