विदिशा

सिद्ध आश्रम आमझिर में पचास लाख रुपये की लागत होगा घाट निर्माण: विधायक उमाकांत शर्मा ने किया भूमि पूजन

आनंदपुर डेस्क  :

सिद्धाश्रम में 50 लाख रुपए की लागत से घाट निर्माण किया जाएगा साथ ही यहां पर एक टीन सेट भी बनवाया जाएगा। जिसका भूमि पूजन सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा में किया।

भाजपा मंडल आनंदपुर की जनता के लिए विधायक उमाकांत शर्मा ने भुजरियां मिलन और जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सिद्धाश्रम में किया था।

कार्यक्रम से पहले विधायक उमाकांत शर्मा ने संत श्री 1008 सियाराम बाबा की प्रतिमा के दर्शन कर पुष्प माला अर्पित किए और महंत 1008 श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज का शॉल और पुष्प माला से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। और महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लगाया जनता दरबार

जनता दरबार में विधायक उमाकांत शर्मा ने आमझिर आश्रम पर पचास लाख रुपये की लागत घाट निर्माण एवं एक टीनसेट का निर्माण साठ वाय नववें का निर्माण कराया जाएगा। समस्या निवारण शिविर में स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में आनंदपुर मंडल के कार्यकर्ताओं और आम जनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान किया एवं शासकीय योजनाओं की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ मिले ऐसे निर्देश दिए एवं वन विकास निगम एवं वन परिक्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा हेतु वन विभाग के सभी अधिकारियों को विधायक ने निर्देश दिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर समीक्षा करें एवं राजस्व विभाग के मामलों में तहसीलदार महोदय को निर्देश दिए हैं की गरीबों, पेंसन धारियों,किसानों के कार्य अति शीघ्र हो चाहे वह नामांतरण हो या फिर सीमाकंन हो। जन समस्या निवारण में राजस्व एवं वन विभाग के आवेदन अधिक आए जिनमें से विधायक ने लगभग आधे आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया।

एवं जन समस्या निवारण में विधायक उमाकांत शर्मा गौ शालाओं के लिये जमीन देखने के तहसीलदार महोदय को निर्देश दिए इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अनुभा जैन एसडीओपी अजय मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह बघेल भरत सिंह राजपूत लटेरीभाजपा मंडल अध्यक्ष राजकंवर बघेल आनंदपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति, जनपद अध्यक्ष सीमा ब्रजमोहन कालाबत, जनपद उपाध्यक्ष भूपत सिंह गुर्जर युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशीष शर्मा,जितेंद्र रघुवंशी, पूर्व जनपद अध्यक्ष माखन सिंह यादव ,ब्रजभूषण, चौहान ,कप्तान सिंह यादव , सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि अत्तू भण्डारी,महामंत्री अरविंद सिंह बघेल, महेन्द्र सिंह राजपूत,शिवराज सिंह गौर,संजय शर्मा,रामेश्वर शर्मा, विशन शर्मा जितेंद्र सिंह जादौन, बबलू सेंगर, राधाबल्लभ शर्मा,रवि बना, सरपंच प्रतिनिधि इंदर सिंह भील, कामता प्रसाद श्रीवास्तव आदि आमजन एवं कार्यकर्ता एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित हुए

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!