विदिशा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर, दी सांत्वना

आनंदपुर डेस्क :

श्री रामदास हनुमान मंदिर पर नव दिवसीय रामकथा के सातवें दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव राम कथा का श्रवण करने पहुंचे और उन्होंने लगभग 2 घंटे तक राम कथा का श्रवण किया कथा से पूर्व सुरेश उपाध्याय के फार्म हाउस पर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कथा विराम के पश्चात दोपहर 3:00 पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव खेरखेड़ी पठार पहुंचकर 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। है और आश्वासन भी दिया है कि वह जिला कलेक्टर से बात कर और अधिक आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे। वह हमेशा पीड़ित परिवार के साथ हैं। और बाकी रहे दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया स्वर्गीय 7 वर्षीय लोकेश अहिरवार के दादा ,दादी ,पापा और चाचा से इस विषय पर बात की। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आए तो निसंकोच हमें बता सकते हैं इस अवसर पर कॉन्ग्रेस के नेता रवि उपाध्याय, डॉ सुरेंद्र उपाध्याय, रजत गौड़, जंडेल सिंह जादौन, रविंद्र सिंह जादौन सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!