विदिशा

रक्तदान कर मोरारी बापू की स्वस्थ्य जीवन और दीर्घायु की कामना

आनंदपुर डेस्क :

अंतरराष्ट्रीय संत पूज्य मोरारी बापू के सहज सरल व्यक्तित्व व समस्त देशवासियों के प्रति समरसता का भाव रखने वाले सर्व समाज को एक सूत्र में लेकर चलने वाले संकल्प से प्रभावित होकर जन चेतना मंच के मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाह निवासी ग्राम जावती बालो ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को अपना दसवां रक्तदान कर नया जीवन दिया। और बापू के स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना की जिससे वो सम्पूर्ण विश्व को एकता का संदेश देते रहें। इस अवसर पर संजीव कुशवाहा ने बताया कि श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वधान में नौ दिवसीय रामकथा का श्री रामदास हनुमान मंदिर पर आयोजन चल रहा है। बापू की रामकथा के सानिध्य में ही सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा सार्वजनिक प्याऊ के माध्यम से कथा स्थल पर आने बाले समस्त श्रृद्धालुओं को जलपान कराकर गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा कर जो मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है वह भी मोरारी बापू जी को समर्पित है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!