इंदौर

रेसलिंग फेडेरशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह इंदौर पहुंचे: कार्यक्रम में बजरंग पूनिया के खिलाफ नारे लगे तो ब्रजभूषण सिंह ने रोका

इंदौर डेस्क :

भाजपा सांसद और रेसलिंग फेडेरशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह गुरुवार को इंदौर पहुंचे। यहां वे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के तक्षशीला ऑडिटोरियम में करणी सेना के बैनर तले आयोजित कल्याण सिंह कालवी की 31वीं पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने बजरंग पुनिया मुर्दाबाद के नारे लगाए तो ब्रज भूषण सिंह ने नारे लगाने से किया मना। जिसके बाद कार्यक्रम में बृज भूषण ज़िंदाबाद के नारे लगे। कार्यक्रम में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा बृजभूषण के लिए खेल भगवान है और खिलाड़ी देवता तुल्य। हमारे पूर्वज की कसमों को हमारे आज के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। एआईसीटीएसएल पीआरओ माला सिंह ठाकुर ने कहा कल्याणसिंह कालवी ने पूरा जीवन संपूर्ण सामाजिक कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने सिर्फ़ राजस्थान ही नहीं बल्कि 36 समाजेां के लिए काम किया है।

इसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शुभेंद्र सिंह गौड़ के सेक्टर-डी सुदामा नगर स्थित आवास पर भोजन करेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करके ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग खण्डवा और ममलेशवर ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन करेंगे। रात में सयाजी होटल विजय नगर इंदौर में विश्राम करेंगे।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने बताया कि पहली बृजभूषण शरण सिंह बार इंदौर आए हैं। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में करणी सैनिक के कार्यकर्ता इंदौर ऐयरपोर्ट पर मौजूद रहे। देवी अहिल्या विश्विद्यालय के सभागृह में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम में सामाजिक एकता के ताने-बाने से लेकर चुनावी साल में समाज के प्रमुख अपने उद्बोधन देंगे। बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ओंकारेश्वर दर्शन करने जाएंगे।

6 महिला पहलवानों की ओर से यौन शोषण के आरोप

बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के केसरगंज से भाजपा से सांसद हैं। हाल ही में 6 महिला पहलवानों की ओर से यौन शोषण के आरोप भी लगाए गए थे। जिसकी जांच दिल्ली पुलिस ने जांच की थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई है। चार्जशीट में बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आधार पर कोर्ट ट्रायल चलाने की सिफारिश की गई है। साथ ही, पहलवानों के आरोपों के आधार पर उन्हें सजा भी दिए जाने की बात चार्जशीट में कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!