राजगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे

राजगढ़ डेस्क :

राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। दिग्विजय राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जीरापुर की तरफ जाते समय विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने उनकी कार ने बाइक सवार बबलू (28) निवासी परोलिया को टक्कर मार दी। घटना के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और घायल को कार में बिठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक के सिर में चोट आई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!