नई दिल्ली

देश की नई संसद के अंदर का पहला VIDEO: स्पीकर के पीछे अशोक चक्र, कालीन और डेस्क पर मोरपंख की डिजाइन, हर सीट पर स्क्रीन

नई दिल्ली डेस्क :

नई संसद के इनॉगरेशन में अब 2 दिन बचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को पहला वीडियो जारी किया गया। वीडियो की शुरुआत एंट्री गेट से होती है। फिर गुंबद पर लगा अशोक चिन्ह और बाहरी दीवारें इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा का दृश्य नजर आता है।

लोकसभा और राज्यसभा स्पीकर की सीट के पीछे विशाल अशोक चक्र हैं। लोकसभा के कालीन पर मोरपंख की डिजाइन हैं। ऐसी ही प्रतीकात्मक डिजाइन सदस्यों के डेस्क पर बनी है। हर डेस्क पर स्क्रीन लगी हैं।

पीएम मोदी ने माय संसद माय प्राइड हैश टैग के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नई संसद हर भारतीय को गौरवांवित करती है। यह वीडियो संसद की भव्यता को दर्शाता है। लोगों से अपील की कि अपने विचारों और वॉयस ओवर के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें। इनमें से कुछ अच्छे वीडियो को वे रीट्वीट करेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!