भोपाल

राजधानी के एमपी नगर में आग से अफरा-तफरी: होटल के पीछे AC आउटडोर यूनिट में लगी आग

विदिशा डेस्क :

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित एक होटल के AC की आउटडोर यूनिट के चेंबर में बुधवार शाम को आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। पास में ही कोचिंग है। जहां कई बच्चे पढ़ रहे थे। इन्हें तत्काल बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। एक घंटे में आग पूरी तरह से बुझी।

शाम 6 बजे एसी की आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। होटल के ठीक पास में ही एक कोचिंग है। जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे थे। बीजेपी नेता कृष्णा घाड़गे का ऑफिस भी यही है। वे तुरंत बाहर निकले और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने लगे। फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद घाड़गे ने ही पाइप लेकर आग बुझाना शुरू की।

कई सिलेंडर रखे थे, जिन्हें तुरंत हटाया
बीजेपी नेता घाड़गे ने बताया कि जिस जगह आग लगी थी, वहां कई गैस सिलेंडर भी रखे थे। सबसे पहले इन्हें हटाया। फिर बच्चों को कोचिंग से सुरक्षित बाहर निकाला। ताकि, कोई बड़ा हादसा न हो। गनीमत रही कि किसी प्रकार का ब्लास्ट नहीं हुआ। वहीं, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। दो साल पहले भी इसी जगह पर आग लगी थी। शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगना सामने आया है।

कोचिंग की बिल्डिंग को खाली कराया
एसी की आउटडोर यूनिट में लगी आग धीरे-धीरे बढ़ रही थी। इसलिए कोचिंग की बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों और छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। इधर, आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!