मध्यप्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के 10 नाम फाइनल, आज आ सकती है सूची: नकुलनाथ छिंदवाडा़, विधायक कुशवाह सतना से लड़ेंगे चुनाव, गुना में फंसा पेंच

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 28 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से प्रदेश के इकलौते सांसद नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे।

विधायकों में सतना लोकसभा से सिद्धार्थ कुशवाह, भिंड लोकसभा से फूल सिंह बरैया का नाम फाइनल हुआ है। विधानसभा चुनाव में सतना से गणेश सिंह को चुनाव हराने वाले कुशवाह फिर सतना लोस सीट से आमने-सामने होंगे। सीधी से सीडब्ल्यूसी के मेंबर कमलेश्वर पटेल और राजगढ़ से खिलचीपुर से विधायक रहे प्रियव्रत सिंह का नाम फाइनल किया गया है। सूची मंगलवार को जारी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत सीटों पर सिंगल नाम फाइनल कर दिए गए हैं। पटवारी ने उनके नाम समेत प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जिसे चुनाव लड़ने का आदेश देगी वह चुनाव लड़ेगा।

गुना लोकसभा सीट पर पेंच बरकरार है। यहां से अरुण यादव ने चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी की मंशा के अनुसार सभी बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरें उस लिहाज से दिग्विजय सिंह के चुनाव न लड़ने पर उनके बेटे पूर्व मंत्री तीसरी बार के विधायक जयवर्द्धन सिंह को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है।

इन पर नाम फाइनल
सीट प्रत्याशी
छिंदवाड़ा नकुलनाथ
सीधी कमलेश्वर पटेल
सतना सिद्धार्थ कुशवाह
भिंड फूल सिंह बरैया
देवास राजेंद्र मालवीय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार
मंडला ओमकार मरकाम
झाबुआ कांतिलाल भूरिया
खरगोन पोरलाल खर्ते

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!